Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

सोच बदलो गांव बदलो टीम के दो रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिया अजनबी को जीवनदान

सोच बदलो गांव बदलो टीम के दो रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिया अजनबी को जीवनदान Dholpur
View story

सोच बदलो गांव बदलो टीम के दो रक्तदाताओं ने रक्तदान कर दिया अजनबी को जीवनदान

धौलपुर। जिले के बाड़ी तहसील के गांव सोहस के रहने रहने वाले धर्मसिंह की तबियत पिछले काफी दिनों से काफी खराब चल रही थी परिजन उनको लेकर श्री मंगल सिंह चिकित्सालय धौलपुर पहुंचे जांच करने पर डॉक्टर ने बताया कि इनमे हिमोग्लोबिन मात्र तीन ग्राम रह गया है इनको ब्लड की जरूरत पड़ेगी एक यूनिट परिजनों ने रक्तदान कर दिया उसके बाद एक यूनिट ब्लड की और जरूरत थी लेकिन घर में कोई भी रक्तदान में सक्षम नहीं था घरवाले रक्त के लिए इधर उधर भटक रहे थे तभी उनको कही से सोच बदलो गांव बदलो टीम के स्मार्ट विलेज धनौरा के रक्तदाता सुशील मीना का नंबर मिला उन्होंने सुशील को अपनी समस्या बताई तो सुशील ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर अपने जीवन का दूसरा रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया। वही सरमथुरा तहसील के गांव मुगलपुरा की शिवानी की तबियत भी पिछले कई दिन से खराब चल रही थी उनको भी मंगल सिंह सामान्य चिकित्सालय धौलपुर में भर्ती कराया जांच करने पर पता चला कि हिमोग्लोबिन बहुत ही कम रह गया है उनके लिए दो यूनिट ब्लड की जरूरत है एक यूनिट तो परिजनों ने रक्तदान कर दिया घर में कोई दूसरा रक्तदान करने में सक्षम नहीं था उन्होंने सोच बदलो गांव बदलो टीम के रक्तदाता कमलसिंह मीना से संपर्क किया कमलसिंह ने अपने रक्तदाता साथी बाड़ी तहसील के गांव हांसई निवासी लवकुश मीना से संपर्क किया लवकुश ने केश की स्थिति को देखते हुए बिना देरी किए अपने गांव स मंगल सिंह चिकित्सालय पहुंचकर अपने जीवन का सत्ताईसवा रक्तदान रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया।दोनों ही केश में रक्त मिलने पर परिजनों ने टीम सोच बदलो गांव बदलो और समस्त रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *