मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर ने 1.60 लाख रूपये कराये जमा
धौलपुर। राज्य सरकार की मुख्यमंत्री जन सहभागिता विद्यालय विकास योजना के अन्तर्गत विद्यालय की भौतिक सुविधाओं हेतु भामाशाहों से प्राप्त राशि में से 1,60,000 रूपये की राशि के चैक विद्यालय के विभिन्न कार्यों यथा फर्नीचर विद्यालय सौन्दर्यीकरण,पेयजल हेतु वाटर कूलर अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय में एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग को जमा कराये है। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि प्रधानाचार्य राजकीय उच्च विद्यालय फिरोजपुर मुकेश कुमार शर्मा ने भामाशाहों के सहयोग से विद्यालय विकास कार्यों हेतु प्राप्त कर उक्त योजना के तहत इस कार्यालय में प्रस्ताव भिजवाया है। 40 प्रतिशत राशि विद्यालय को सहयोग एवं 60 प्रतिशत राशि राज्य सरकार से प्राप्त होती है जिससे 4 लाख रुपये के कार्यों को पूर्ण किया जायेगा। जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र शर्मा,एपीसी बबिता पराशर,सहायक परियोजना समन्वयक विशाल गुप्ता,धर्मेन्द्र सिंह एएओ,कार्यक्रम अधिकारी महेश कुमार गोयल, कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा,शिवकुमार शर्मा व्याख्याता राउमावि फिरोजपुर एवं पवन शर्मा एमआईएस आदि ने विद्यालय के स्टाफ व भामाशाह को बधाई व शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य फिरोजपुर मुकेश कुमार शर्मा ने इससे पूर्व भी भामाशाहों को प्रेरित कर विद्यालय विकास कार्य करवाकर अनुकरणीय कार्य किया है। एडीपीसी मुकेश गर्ग ने अन्य संस्था प्रधानों को भी मुख्यमंत्री जनसहभागिता योजना अन्तर्गत विद्यालय विकास करने के लिए कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया ।








Comments (0)