Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

जिला कलेक्टर ने 18 फीट का बरगद लगाकर मिशन 1 लाख बरगद महावृक्ष कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जिला कलेक्टर ने 18 फीट का बरगद लगाकर मिशन 1 लाख बरगद महावृक्ष कार्यक्रम का किया शुभारंभ Dholpur
View story

जिला कलेक्टर ने 18 फीट का बरगद लगाकर मिशन 1 लाख बरगद महावृक्ष कार्यक्रम का किया शुभारंभ

बरगदमेन की पर्यावरण संरक्षण की मुहिम को सराहा

धौलपुर। जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने लवकुश वाटिका बाड़ी रोड़ धौलपुर में मिशन 1 लाख बरगद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बरगद मैन नरेन्द्र यादव की मिशन एक लाख बरगद महावृक्ष वृक्षारोपण मुहिम की सराहना की तथा वृक्षारोपण की जागरूकता और देखभाल के लिए लोगों से अपील की और कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। डीएफओ चम्बल घड़ियाल धौलपुर अनिल यादव ने वृक्षों के महत्व आधुनिक समय में वनों के और वन्य जीवों के बचाव और सुरक्षा प्रकृति बचावो जीवन बचाओ थीम पर ध्यान आकर्षित किया। डीएफओ किशोर गुप्ता ने विभाग के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी वीरीसिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सीडीईओ धौलपुर अशोक उपाध्याय पूर्व एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग, नीलेन्द्र भदौरिया रेंजर,अरूण सिंह वनपाल, लाजवंती,विवेक शर्मा, रामखिलाडी, भवानी सिंह, गजेन्द्र यादव,सोहन लाल मोदी, कृष्णवीर परमार, सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *