Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

विद्यार्थियों की सहायता हेतु एबीवीपी ने लगाई हेल्पडेस्क

विद्यार्थियों की सहायता हेतु एबीवीपी ने लगाई हेल्पडेस्क Dholpur
View story

विद्यार्थियों की सहायता हेतु एबीवीपी ने लगाई हेल्पडेस्क

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर के द्वारा पीजी कॉलेज धौलपुर में नवीन विद्यार्थियों के लिए हेल्पडेस्क लगाई। इस मौके पर राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक सिंटू कुशवाह ने बताया कि इसमें छात्र-छात्राओं को होने वाली प्रवेश संबंधी समस्याओं का निराकरण किया गया और उन्हें पेन, गोंद, आलपिन आदि सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गई और फॉर्म भरने में सहायता प्रदान की गई। इस मौके पर खेल गतिविधि सह प्रमुख प्रदीप शेखर ने बताया है कि प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया चल रही है सभी छात्र छात्राओं जिनका प्रथम वरीयता सूची में नाम आ गया है वे तत्काल अपने संबंधित महाविद्यालय में जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करावे। इस मौके पर नगर एस एफ एस संयोजक करन कुशवाह ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थी परिषद द्वारा छात्रों के सुविधा के लिए विद्यार्थी परिषद प्रवेश सहायता में नवीन विद्यार्थियों की मदद कर रही है और जब तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी ।जिसके लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हमेशा आगे से चलकर आते है और विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ ही उनकी आने वाली समस्याओं का समाधान कराते हैं जिससे उनको किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो विद्यार्थी परिषद इसी तरह छात्राओं की मदद करती रहेगी। इस मौके पर जिला कार्यालय मंत्री विकास अग्रवाल, योगेश मीणा अरुण चौधरी,जतिन बंसल, सिंटू कुशवाह, सुमित कांधिल, प्रदीप शेखर, राहुल गौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *