Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

कलक्टर ने दिलाई जिला स्तरीय अधिकारियों को मताधिकार का प्रयोग करने तथा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ

कलक्टर ने दिलाई जिला स्तरीय अधिकारियों को मताधिकार का प्रयोग करने तथा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ Dholpur
View story

कलक्टर ने दिलाई जिला स्तरीय अधिकारियों को मताधिकार का प्रयोग करने तथा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ

धौलपुर। सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के उपरांत जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को मताधिकार का प्रयोग करने तथा स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं। प्रजातांत्रिक देश होने के कारण ही यह देश एक सूत्र में बंधा हुआ है। ऐसे में सभी मतदाताओं को संकल्प लेकर स्वच्छ एवं निष्पक्ष भाव से मत का प्रयोग कर देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देेना चाहिए। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों से शपथ दिलाई कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *