धौलपुर। शहर के औंडेला रोड पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का शुभारंभ शनिवार को धौलपुर विधायक श्रीमती शोभारानी कुशवाह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक कुशवाह ने कहा की औंडेला रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलने से आस पास के लोगो को उनके घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। हाल ही में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कैशलेश उपचार की सीमा भी 10 से बढ़ा कर 25 लाख रुपए करने की घोषणा की है। प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज उपलब्ध करवाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कर्मी संवेदनशीलता के स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों का उपचार करें।
- धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।













Comments (0)