Monday, 30 November 2026
Breaking
स्पेन के आम चुनाव में शाम 6 बजे तक करीब 68.1% मतदान, 2023 से 15 अंक अधिक Sarvam के ट्रिलियन-पैरामीटर AI मॉडल पर 150–200 मिलियन डॉलर खर्च का अनुमान Tata Steel की 1 दिसंबर को बोर्ड बैठक, APL Apollo सौदे पर निवेशकों की चिंताओं की समीक्षा रिपोर्ट: BAT ITC Hotels में बची 6.3% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में, ₹2,288 करोड़ की ब्लॉक डील राजस्थान के 37 जिलों में पंचायत चुनाव की आचार संहिता खत्म, चार जिलों में जारी भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर

इंदिरा रसोई 123 में पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

इंदिरा रसोई 123 में पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी Dholpur
View story

इंदिरा रसोई 123 में पुरस्कृत शिक्षक फोरम ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

धौलपुर। इंदिरा रसोई 123 में पुरस्कृत शिक्षक फोरम शाखा धौलपुर द्वारा लाभार्थियों से भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली गई एवं गुणवत्ता पर हर्ष व्यक्त किया। विकलांग और असहाय व्यक्तियों के लिए भामाशाह के माध्यम से भी प्रेरित करके भोजन की व्यवस्था को भी सराहा। जिला अध्यक्ष दयाकान्त सक्सेना ने भोजन में संतुलित आहार,प्रोटीन मिनरल्स, कार्बोहाइड्रेट्स तथा विटामिंस की उचित मात्रा लेने की जानकारी लाभार्थियों को दी गई। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ संगठन के मानकों के अनुसार भोजन में एक छोटी चम्मच 5 ग्राम से अधिक नमक लेना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसे दिल तथा किड़नी के रोग हो सकते हैं। कोषाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी भगवान सिंह मीना ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना,मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी। सचिव सुरेश गोस्वामी ने लाभार्थियों से मुखातिब होते हुए उन्हें सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं सहित विभिन्न जानकारी दी। उन्होंने रसोई में साक्षरता कार्यक्रम चलाने वाली स्वयंसेवी महिला का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर लाभार्थियों सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *