Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 31 जुलाई को

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 31 जुलाई को Bari
View story

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 31 जुलाई को

धौलपुर। राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन ब्लॉक स्तर पर धौलपुर ज़िले के सभी ब्लॉकों में एक साथ 31 जुलाई को किया जाएगा।राजस्थान युवा महोत्सव के जिला समन्वयक पंकज तिवारी ने बताया कि 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सभी ब्लॉकों में राजस्थान युवा महोत्सव के अंतर्गत सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। धौलपुर ब्लॉक के कार्यक्रम नगरपरिषद सभागार में आयोजित किए जाएँगे , इसी प्रकार बाड़ी ब्लॉक की प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में, बसेडी ब्लॉक की प्रतियोगिताएँ श्रीराम मैरिज होम ,राजाखेड़ा ब्लॉक की प्रतियोगिताएँ पंचायत समिति राजाखेड़ा में एवं सैपऊ ब्लॉक की प्रतियोगिताएँ महात्मा गांधी स्कूल सैपऊँ में आयोजित की जाएँगी।युवा महोत्सव जिला समन्वयक तिवारी ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि जिन कलाकारों ने प्रतियोगिताओं में आवेदन किया है वह सभी तय समय के अनुसार 31 जुलाई को अपने अपने ब्लॉक में तय स्थानों पर पहुँचना सुनिश्चित करें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *