Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

23 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम,राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित

23 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम,राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित Dholpur
View story

23 वर्षीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने दिखाया दम,राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल आयोजित

धौलपुर ।जिला क्रिकेट संघ द्वारा 23वर्षीय राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए जाने वाली टीम की ट्रायल रविवार को इंदिरा स्टेडियम बड़ी फील्ड पर जिले के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला टीम में स्थान बनाने के लिए दम दिखाया ।ट्रायल का शुभारंभ जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा, राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी एवम् जिला उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूपेंद्र राणा ने खिलाड़ियों से अपने उत्कर्ष प्रदर्शन को करते हुए जिला टीम में शामिल होकर जिला राज्य एवम् राष्ट्र के नाम को गौरांवित करने का आव्हान किया। उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर क्रिकेट चैंपियनशिप की ट्रायल के लिए जिले भर से 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया है ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला क्रिकेट टीम में शामिल किया जाएगा । राजस्थान क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सोमेंद्र तिवारी ने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नही है स्टेडियम जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बाबजूद इस जिले ने राज्य एवम् राष्ट्र को क्रिकेट एवम् अन्य खेलो के कई खिलाड़ी दिए हैं ।जिले भर से आए खिलाडियों की ट्रायल बीसी सी आई प्रशिक्षक दुष्यंत त्यागी ने ली। इस अवसर पर आर्यन शर्मा, विनायक तिवारी, अभिषेक गोला, राहुल तिवारी आदि खिलाड़ी प्रेमी मौजूद थे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *