Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

ख्वाबों में टहलती है

ख्वाबों में टहलती है Gwalior
View story

ख्वाबों में टहलती है

रह-रह के बुलाती है,तेरी याद अकेले में।

इन पलकों की गलियों में ,
आवारा घूंमती है।
ख्वाबों में टहलती है,तेरी याद अकेले में।

पागल सी बनाती है,
दीवानी बनाती है,
मस्ताने गीत लिखती,तेरी याद अकेले में।

जब आती है चुपके से,
मुस्काती है धीरे से,
सीने से लिपटती है,तेरी याद अकेले में।

छूकर तुझे आती है,
खुशबू तेरी लाती है,
फूलों सी महकती है,तेरी याद अकेले में।

आकर इसे समझा जा,
या अपने साथ ले जा,
जी भर के रुलाती है,तेरी याद अकेले में।

अपने ही मन से आती,
अपने ही मन से जाती,
मनमानियां करती है,तेरी याद अकेले में।

रातों को जगाती है,
जीभर के सताती है,

फिर मुझको मनाती है,तेरी याद अकेले में।

गीतकार- अनिल भारद्वाज एडवोकेट, उच्च न्यायालय, ग्वालियर

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *