Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लाभार्थी कार्यक्रम में मतदाताओं को किया जागरूक

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लाभार्थी कार्यक्रम में मतदाताओं को किया जागरूक Dholpur
View story

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लाभार्थी कार्यक्रम में मतदाताओं को किया जागरूक

धौलपुर। सरकार के द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना लाभार्थी कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला स्वीप प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर ने बताया कि मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। इसी क्रम में जिलेभर में स्वीप गतिविधियों के माध्यम से कोई भी मतदाता सूची में नामांकन से वंचित न हो और निष्पक्ष व निर्भीक होकर चुनाव करे इसके लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन जिलेभर में किया जा रहा है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि युवाओं को तो निश्चित रूप से ही मतदान करना चाहिए क्योंकि युवा देश की नींव होते है और वह अच्छी परख भी रखते है। युवा देश के लिए एक अच्छा उम्मीदवार चुन सकता है। मतदान को अनिवार्य किया गया है ताकि सभी लोग पक्का ही मतदान करें। मतदाता को निडर होकर मतदान करना चाहिए । मतदाता चुनाव में एक नायक होता है।सरकार ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान का महत्व बताने के लिए मतदान अभियान भी चलाया गया है। मतदान को करना राष्ट्र के लिए आवश्यक और हितकारी है। हर व्यक्ति को मतदान करना ही चाहिए क्योंकि वो हमारा अधिकार है और देश के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए सहायक है। लाभार्थी कार्यक्रम में मतदाताओं को पम्पलेट्स वितरित किये गए तथा बैनर फ्लेक्स के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश देकर “मैं भारत हूँ” गाना सुनाकर कार्यक्रम में आये हुए समस्त लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा, सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजकुमार मीणा,डीडी आइसीडीएस भूपेश गर्ग,सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य भगवान सिंह मीना सहित अन्य विभागीय अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं लाभार्थी मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *