Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

भाजपा का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

भाजपा का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन Dholpur
View story

भाजपा का बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन

धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला कार्यालय पर बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम का आयोजन जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल एवं विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष भाजपा श्रवण कुमार वर्मा, विस्तारक संभाग प्रभारी राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशंभर दयाल शर्मा, जितेंद्र सिंह राजौरिया, हरिनिवास शर्मा एवं धौलपुर विधानसभा विस्तारक पवन चौधरी के मुख्य अतिथि में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर वंदे मातरम गायन के साथ किया गयाl प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान से हम राजस्थान विजय करने के लिए निकले हैं, मोदी सरकार के कार्यकाल के उत्तम 9 वर्ष एवं अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार कार्यकाल के कलंकित 5 वर्ष ही हमें राजस्थान विजय की ओर ले जा रहे हैं, राजस्थान मैं अधिकांश विधानसभा में बूथ समितियां बन चुकी हैं, पन्ना प्रमुख का कार्य पूरा हो चुका है, एवं पन्ना सीमित भी पूर्णता की ओर है, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देश को एक नई दिशा देने में लगा है राष्ट्रीय और प्रादेशिक मुद्दों के अलावा अपने-अपने बूथ स्तर के मुद्दों पर विशेष ध्यान देना होगाl आज देश और प्रदेश की राजनीति का केंद्र बिंदु बूथ हो गया है। जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने कहा कि आने वाला समय हम सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के लिए परीक्षा के समान है। धौलपुर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता दिन रात कड़ी मेहनत कर और पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं और जिसके फलस्वरूप धौलपुर की चारो विधानसभा सीटों को भाजपा जीतेगीl कार्यक्रम को विशंभर दयाल शर्मा, राजवीर सिंह राजावत, जितेन्द्र सिंह राजौरिया, प.हरिनिवास शर्मा द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेता संजीव गहलोत ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा। साथ ही भाजपा जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर को दिनांक 27 जुलाई 2023 को बिजली घर का घेराव अघोषित बिजली कटौती के विरोध में जनता की आवाज उठाए जाने के लिए कार्यकर्ताओं के ऊपर रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। तीनों कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष जांच कर दोष मुक्त किए जाने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *