Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मैं ,भारत हूँ गायन एवं शपथ,रैली,पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मैं ,भारत हूँ गायन एवं शपथ,रैली,पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित Dholpur
View story

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मैं ,भारत हूँ गायन एवं शपथ,रैली,पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित

धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी धौलपुर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला स्वीप प्रभारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद सुदर्शन सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव एवं यूथ चला बूथ कार्यक्रम के माध्यम से जिलेभर में ब्लॉकवार स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में प्रधानाचार्य अर्चना मिश्रा एवं निर्वाचन सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य भगवान सिंह मीना द्वारा स्टाफ का सहयोग लेकर बालिकाओं के द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत “मैं भारत हूँ” गायन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम किया गया एवं मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। धौलपुर जिले के सभी ब्लॉक में स्वीप गतिविधियों का आयोजन बेहतरीन तरीके से किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बृजेन्द्र सिंह,आशु शर्मा, गरिमा गर्ग,रचना मीणा,ममता दीक्षित,शालिनी श्रीवास्तव,अलका परमार,
देवयानी शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *