मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ 15 अगस्त को
धौलपुर। राज्य सरकार द्वारा आमजन को महंगाई से राहत दिलवाने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना मंगलवार से संपूर्ण राज्य शुभारंभ हो रहा है। योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर जिम्मेदारियां तय करते हुए समयबद्ध समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने सभी उचित मूल्य की दुकानों पर फूड पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत 15 अगस्त मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से सम्पूर्ण राजस्थान में मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना का शुभारंभ करेंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा गरीब एवं वंचित आमजन को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना शुरू की गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े परिवार इस योजना का लाभ लेने हेतु पात्रा होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वितरित किए जाने वाले फूड पैकेट में एक लीटर तेल, एक किलो नमक, एक किलो चीनी, एक किलो चना दाल,100 ग्राम धनिया पाउडर, 100 ग्राम मिर्च पाउडर एवं 50 ग्राम हल्दी पाउडर दिया जाएगा। बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी धौलपुर मनीष कुमार जाटव सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।









Comments (0)