Saturday, 28 November 2026
Breaking
धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर

सम्प्रेषण गृह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन – सुनीता मीणा

सम्प्रेषण गृह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन – सुनीता मीणा Dholpur
View story

सम्प्रेषण गृह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का किया गया आयोजन – सुनीता मीणा

धौलपुर।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार बाल गृह/सम्प्रेषण गृह/ विशेष गृह में रहने वाले तीन आयु वर्गों 6 से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष एवं 16 से 18 वर्ष तक के बच्चों के मध्य गृह स्तर पर पोस्टर पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता/गीत लेखन एवं कहानी लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोज सम्प्रेषण गृह में किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण(अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) सुनीता मीणा ने बताया कि बाल अधिकारिता विभाग व शिक्षा विभाग के सहयोग से सम्प्रेषण गृह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिता में सम्प्रेषण गृह में निरूद्ध सभी बाल अपचारी व उपेक्षित बालकों ने रूचि दिखाते हुये हिस्सा लिया।इस मौके पर सहायक निदेशक बाल अधिकारिता एवं जिला बाल संरक्षण इकाई विश्वदेव पाण्डे, सुबोध गुप्ता,भगवान सिंह मीणा, जय सिंह तथा सम्प्रेषण गृह व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व बाल कल्याण समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *