Sunday, 29 November 2026
Breaking
धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील

सर्वपित्री अमावस्या

सर्वपित्री अमावस्या Gwalior
View story

सर्वपित्री अमावस्या

पितृ पक्ष पितृ देवों के घर आने के दिन।
जीवन में खुशहाली लाते ये पितरों के दिन।

जल तर्पण है अर्पण तुमको,
श्रद्धा सुमन चढ़ते तुमको,
रुचिकर व्यंजन अर्पित तुमको,
दो आशीष हृदय से हमको।

श्रद्धांजलि स्वर्ग में भेजीं हैं तुमको अनगिन।
जीवन में खुशहाली लाते ये पितरों के दिन।

स्वर्णिम जिक्र तुम्हारा होता,
मन ही मन में मन खुश होता,
बिना तेल बाती खुशियों का,
दिल में दीप प्रज्ज्वलित होता।

लगता है लौट आए हों भूले बिसरे दिन।
जीवन में खुशहाली लाते ये पितरों के दिन।

जब ये श्राद्ध के दिन आते,
साथ अगर तुमको ले आते,
हम भी तुमसे बातें करते,
अपने मन की तुम कह जाते।

वे पल रत्नजड़ित लगते सोने से लगते दिन।
जीवन में खुशहाली लाते ये पितरों के दिन।

देव लोक से समय मिले तो,
इस बिछड़े घर से मिल जाना,
अग्यारी से बाहर आकर,
साक्षात् दर्शन दे जाना।

तुमसे मिलने को आएंगे गुजरे सारे दिन।
जीवन में खुशहाली लाते ये पितरों के दिन।

गीतकार –गीतकार-अनिल भारद्वाज एडवोकेट उच्च न्यायालय ग्वालियर

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *