Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कराया -मैं भारत हूँ भारत है मुझसे गायन

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कराया -मैं भारत हूँ भारत है मुझसे गायन Dholpur
View story

स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी ने कराया -मैं भारत हूँ भारत है मुझसे गायन

’मतदाताओं को निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान का दिया संदेश’

धौलपुर। राजस्थान युवा महोत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम के समापन समारोह का आयोजन नगर परिषद ऑडिटोरियम धौलपुर में हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पैदा करने के लिए जिलेभर में ब्लॉकवार मतदाता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में राजस्थान युवा महोत्सव के जिला स्तरीय समापन समारोह में जिलेभर के अलग अलग क्षेत्रा से आये हुए अभिभावकों व प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष व निर्भीक मतदान करने की शपथ दिलाई और मैं भारत हूँ-भारत है मुझसे गायन के माध्यम से मतदाता जागरूकता पैदा करने हेतु जिला निर्वाचन सोशल मीडिया प्रकोष्ठ सदस्य अशोक उपाध्याय,अतुल चौहान,भगवान सिंह मीना ने मतदाता जागरूकता पम्पलेट्स का वितरण कर निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सरकार की ओर से जिला कॉर्डिनेटर युवा महोत्सव पंकज तिवारी,आरपीएस अधिकारी अंगद शर्मा,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी,सतत साक्षरता अधिकारी बीरी सिंह,अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सविता सिंह,विशाल उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *