Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर को,1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर किशोरियों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजोल

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर को,1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर किशोरियों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजोल Dholpur
View story

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम 4 सितंबर को,1 से 19 वर्ष तक के बच्चों, किशोर किशोरियों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजोल

धौलपुर। जिले में आगामी 4 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जयंती लाल मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम में एएनएम द्वारा उप स्वास्थ्य केन्द्रों, शहरी तथा ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से तथा आशा सहयोगिनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रो पर 1 से 5 वर्ष के बच्चों तथा विद्यालयों में 6 से 19 तक के बच्चो एवं किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जायेगी । उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज विभाग और महिला एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय कैडेट कोर और स्काउट एवं गाइड के अधिकारियों, बाल विकास विभाग एवं अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम हेतु योजना निर्माण, क्रियान्वयन तथा रिपोर्टिंग करने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए हैं । ताकि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की जा सके। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गौरव मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम का मॉप अप राऊंड 11 सितंबर को आयोजित होगा जिसमे छूटे हुए बच्चों, किशोर किशोरियों को कृमि नाशक गोली खिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों व किशोर किशोरियों तक पहुंचने में सफल होंगे तथा इन सभी बच्चों को कृमि मुक्त कर बेहतर स्वास्थ्य और शैक्षणिक परिणाम से उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार ला सकेंगें। कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर पोषण और बौद्धिक विकास पर भी हानिकारक प्रभाव डालता है ।निश्चित समयांतराल पर कृमि मुक्त (डिवर्मिंग) करने से कृमि संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *