
धौलपुर।जिला अस्पताल में लगातार हो रही चोरी मे कोतवाली थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया. जिनके हवाल से चोरी की 4बाइक बरामद की है। पुलिस ने कहा कि पूछताछ में चोरी के अन्य मामले भी खुल सकते हैं. कोतवाली थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश पर वाहन चोर और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि धरपकड़ अभियान के दौरान जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेज रही है.
थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर सूचना घंटाघर के पास दो युवक 20 वर्षीय कुक्की पुत्र हरिओम कोली निवासी खेड़ा और 22 वर्षीय हरेंद्र पुत्र मेघ सिंह निवासी सरानी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए खडे है ।जहा दोनों बाइक चोरों को दबोच गया. पूछताछ करने पर दोनों के पास से चोरी की चार बाइक बरामद की गई है. थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों चोरों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. ऐसे में आगे चोरी की अन्य वारदातों के खुलने की संभावना जताई जा रही है।
- आगरा में 24 अक्टूबर को The Sapphire Night, Masoom Sharma करेंगे Live Performance
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News





