Monday, 30 November 2026
Breaking
रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द स्पेन के आम चुनाव में शाम 6 बजे तक करीब 68.1% मतदान, 2023 से 15 अंक अधिक

जनहानि को रोकने के लिए फर्स्ट एड ट्रेनिग जरूरी:- रिजवी

जनहानि को रोकने के लिए फर्स्ट एड ट्रेनिग जरूरी:- रिजवी Dholpur
View story

धौलपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा आठ दिवसीय व्यवसायिक प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविरका शुभारंभ बुधवार को भार्गव वाटिका धौलपुर में जिला उपाध्यक्ष माहिर हसन रिजवी के मुख्य अतिथ्य में हुआ। शिविर में संबोधित करते हुए रिजवी ने कहा कि मानव जीवन बहुत अमूल्य है, आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए फर्स्ट एड ट्रेनिग जरूरी है ,संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया।फर्स्ट एड की जानकारी घर घर तक पहुंचाने की आवश्यकता है जिससे घरों में होने वाली आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोका जा सके ।
समारोह में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी विमल भार्गव एवम् नरेंद्र तोमर ने कहा कि युवाओं को इसकी जानकारी होना आवश्यक है ,उन्हे फर्स्ट एड ट्रेनिग की आवश्यकता पर जोर दिया । संस्था द्वारा औद्योगिक इकाइयों,विद्यालयों के छात्रों,
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं आदि को फर्स्ट एड ट्रेनिग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।शिविर में प्रशिक्षक के रूप में डॉ प्रज्ञादीप वर्मा ने आकस्मिक दुर्घटनाओं में जनहानि को रोकने के लिए दिए जाने वाले प्राथमिक उपचार की गहनता से जानकारी दी।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *