Friday, 27 November 2026
Breaking
धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट आगरा के प्राथमिक विद्यालय नगला गुलाब में जन्मदिन की दावत का खाना बना, बीएसए ने जांच के आदेश दिए

बरसता पानी कभी रह-रह के कभी जम के बरसता पानी,कभी मन से कभी बेमन से बरसता पानी।

बरसता पानी कभी रह-रह के कभी जम के बरसता पानी,कभी मन से कभी बेमन से बरसता पानी। Gwalior
View story

बरसता पानी कभी रह-रह के कभी जम के बरसता पानी,

कभी मन से कभी बेमन से बरसता पानी।

कभी सावन कभी भादों से रूठ जाता है,
कभी माहवट से रूठता है बरसता पानी।

झील में सोता है सागर में करवट लेता,
लहराता चलता है नदिया में बरसता पानी।

पहले जी भर के बरसता था ये चौमासों में,
झर लगा देता था दिन-रात बरसता पानी।

जाने कैसे ये अपनी बूंदें पिरो देता है,
उनकी जुल्फों से टपकता है बरसता पानी।

कभी जब झूंम के रिमझिम के गीत गाता है,दिलों में आग लगाता है बरसता पानी।

कभी सुख में कभी दुख में कभी विदाई में,
पलकों की काली घटाओं से बरसता पानी।

–अनिल भारद्वाज

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *