
धौलपुर।मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि सिलिकोसिस से बचाव ही उपचार है इसलिए माइंस, निर्माण स्थलों, मंदिरों आदि के निर्माण में नई तकनीक काम में ली जानी चाहिए जिससे श्रमिकों में सिलिकोसिस होने से रोका जा सके। उन्होंने कहा कि नई तकनीक काम में लेना नियोक्ताओं के लिए भी कार्य की गति बढ़ाने एवं आर्थिक रूप से फायदेमंद है। मुख्य सचिव सोमवार को शासन सचिवालय में विशेष योग्यजन निदेशालय की सिलिकोसिस निवारण के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहीं थीं। बैठक में श्रीमती शर्मा ने जिला कलेक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जिलों में सिलिकोसिस हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आईईसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए और सिलिकोसिस के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सिलिकोसिस के बचाव के प्रति नई तकनीक और जागरूकता संबंधी वीडियो बनाए जाएं। साथ ही कैंप लगाकर तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से खान मालिकों, निर्माण मालिकों एवं श्रमिकों को जागरूक किया जाए। उन्होंने हॉटस्पॉट क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिलिकोसिस पीड़ितों की पहचान एवं बचाव में जोधपुर पाली दौसा बूंदी डूंगरपुर जिलों ने अच्छा काम किया है। इन जिलों को अपनी बेहतरीन कार्यप्रणाली अन्य जिलों के साथ साझा करने के निर्देश दिए।
पोर्टल पर साझा होगी सिलिकोसिस पीड़ितों की मेडिकल रिपोर्ट –
मुख्य सचिव ने नियोक्ताओं द्वारा श्रमिकों की नियमित रूप से मेडिकल जांच करने और जांच की रिपोर्ट सिलिकोसिस पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। जिससे सिलिकोसिस पीड़ितों की पहचान और उन्हें मुआवजा राशि देना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर श्रमिकों की जानकारी साझा करने से किस स्थल पर श्रमिक कब से कार्य कर रहा है और उसकी मेडिकल जांच नियमित रूप से कितनी बार की गई इसकी भी पुष्टि की जा सकेगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने कहा कि सिलिकोसिस पोर्टल पर एक महीने के भीतर जिलेवार मेडिकल रिपोर्ट डालने की सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने खान व पत्थर कटिंग में ऑटोमेटिक टूल्स काम लिए जाने पर जोर दिया जिनसे प्रदूषण का स्तर कम किया जा सकता है। बैठक में निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरिमोहन मीणा एवं निदेशक खान एवं भूविज्ञान विभाग संदेश नायक उपस्थित थे। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के 15 जिला कलेक्टरों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। धौलपुर से जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल वर्चुअल माध्यम से कॉन्फरेंस से जुड़े रहे।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








