
धौलपुर । प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के सनबोर्ड का विमोचन जिला कलेक्टर अनिल कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए , जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का प्रत्येक विभाग अपने स्तर पर प्रचार – प्रसार करें और इस योजना का जन – जन तक लाभ पहुंचे । इसके लिए विशेष जन जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को इससे जोड़ा जाए ।उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना को लेकर आदेशों की पालना करते हुए अभियान के सफल क्रियान्वयन में अपनी भूमिका अदा करें।इस अवसर पर परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए सन बोर्ड का जिला कलेक्टर द्वारा विमोचन किया गया ।परिवहन विभाग के वरिष्ठ परिवहन निरीक्षक जितेंद्र बहादुर पाल ने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के सनबोर्ड विशेष जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जारी किए गए हैं । जो कि 20 फरवरी से 4 मार्च तक जिले के विभिन्न विभागो एवम सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे । साथ ही कार्यशाला आयोजित की जावेगी, जिससे लोगों में इस योजना का संचार हो और लोग इसका लाभ उठा सकें।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








