Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 30 जुलाई को होगी आयोजित

वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 30 जुलाई को होगी आयोजित Dholpur
View story

वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा 30 जुलाई को होगी आयोजित

धौलपुर। वरिष्ठ अध्यापक माध्यमिक शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा धौलपुर जिला मुख्यालय पर स्थित 16 परीक्षा केंद्रों पर 30 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराणा धौलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद शर्मा की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। परीक्षा से संबंधित आयोग से प्राप्त दिशा निर्देशों पर विस्तृत जानकारी दी गई एवं चर्चा की गई। प्रशिक्षण अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार ने दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन हेतु केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयकों का प्रशिक्षण संबंधी समस्त प्रपत्र व अन्य जानकारी दी गई है। सभी को परीक्षा के संबंध में विभागीय आदेशों की शत प्रतिशत पालना एवं गोपनीयता के निर्देश दिये गए हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक एवं उप समन्वयक मौजूद रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *