Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं Dholpur
View story

एबीवीपी ने परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दी शुभकामनाएं

धौलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई धौलपुर के द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर विधी विश्वविद्यालय, जयपुर के संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षाएं गुरूवार से प्रारंभ हो गई। पहले दिन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नगर सोशल मीडिया संयोजक सुमित कांधिल ने कहा है कि विद्यार्थी परिषद परीक्षा में शामिल हो रहे सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है। एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब छात्र शक्ति मजबूत होगी। परीक्षाओं के दौरान छात्रों का मनोबल बढ़ाने और उनकी हौसला अफजाई के लिए उन्हें तिलक लगाकर परीक्षा में बेहतर करने का संदेश दिया गया।नगर सह मंत्री अरुण चौधरी ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही एक सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों में जोश और उत्साह के लिए समय-समय पर इस तरह के आयोजन करता रहता है जिससे विद्यार्थियों का मनोबल बढ़े। साथ ही उन्हें राष्ट्र भक्ति के लिए भी जागरूक करता रहता है। इस दौरान जिला संयोजक धीरेंद्र कुशवाह, विकास अग्रवाल, अरुण चौधरी, नीरज शर्मा, सिंटू कुशवाह, विष्णु भारद्वाज,सुमित कांधिल, करन कुशवाह,प्रदीप, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे l

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *