
धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर के वार्षिक चुनाव 2023- 24 के नामांकन वापस लेने के बाद 3 पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर अतिरिक्त निर्वाचन अधिकारी अमित कमठान ने बताया कि नामांकन वापस लेने के बाद कोषाध्यक्ष पद पर रिजवान अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल कुमार शर्मा संयुक्त सचिव पद पर पंकज श्रीवास्तव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है तथा 5 पदों पर 3 मार्च को चुनाव संपन्न होगा ।
अध्यक्ष पद पर अनिल कुमार जैन, गौरव शर्मा व हरिशंकर मुद्गल के मध्य मुकाबला होगा । वहीं उपाध्यक्ष पद पर महेश ठाकुर व विजय सिंह शर्मा महासचिव पद पर शांतनु कुमार शर्मा व सतीश शर्मा पुस्तकालय सचिव पद पर चंद्रशेखर व संतोष कुमार ऑडिटर पद पर कुमारी नीरज व अजय गौड़ के मध्य चुनाव होगा।
निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद तीनों प्रत्याशियों का अभिषेक संघ द्वारा माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और न्यायालय परिसर में ढोल – ताशों के साथ जुलूस निकाला गया।
अभिभाषक संघ के पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया, और निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ , महासचिव सुबोध शर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रशांत हुंडावाल, विकास शर्मा राजेंद्र प्रसाद शर्मा हरिओम शर्मा कुसुमाकर गर्ग, दाऊदयाल शर्मा, मुकेश भट्ट, आरिफ हमीद खान, रामदत्त श्रोतिय, हरिशंकर मुद्गल, रंजीत दिवाकर, निशांत भार्गव, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, पूजा शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
- फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News









