
धौलपुर । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विपरपुर स्कूल में शिक्षा के साथ व्यावसायिक शिक्षा के प्रति छात्राओं का रुझान बढ़ाने के लिए छात्राओं का ब्यूटी एवं वैलनेस ट्रेड में प्रधानाचार्य रमाकांत शर्मा ने ब्यूटी मेकिंग कॉन्टेस्ट आयोजित कराया। प्रधानाचार्य शर्मा ने बताया कि स्कूल समय में रोजगारोन्मुखी कोर्स के प्रति विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों का भी रुझान बढ़ा है। सरकारी स्कूल में अध्ययनरत निम्न एवं मध्यम आय वर्ग के परिवारों से आने वाली बच्चियों को जागरूक कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस सरकारी पहल का लाभ अधिकाधिक दिलाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में व्याख्याता अतुल चौहान, अतिथि शिक्षक नरेंद्र यादव, व्यावसायिक प्रशिक्षक पवन कुमार ने रिंकी कुमारी को प्रथम, रेखा को द्वितीय एवं सुमन को तृतीय स्थान पर चयनित किया।निर्णायक अतुल चौहान ने बताया कि स्पा और सैलून क्षेत्र के साथ अब वैलनेस के लिए योग का अभ्यास लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। जिससे ब्यूटी और वैलनेस का सेक्टर बहुत तेजी से विकास कर रहा है और इस क्षेत्र में जॉब एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इस फील्ड में कैरियर बनाने की इच्छुक बच्चियों के लिए व्यवसायिक शिक्षा का यह कोर्स अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। बच्चियों ने इस अवसर पर फेशियल, थ्रेडिंग, हैड वॉश, हेयर ट्रीमिंग, टैनिंग, फेश क्लीनिंग, मेनीक्योर कर अपना प्रदर्शन किया। कॉन्टेस्ट में 27 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा इस प्रतियोगिता को सराहा गया।

- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर - धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों - बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन,

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News








