धौलपुर l बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख जीतू भाई मेहंदीपुर बालाजी से बागेश्वर धाम के लिए साइकिल से हुए रवाना। बाड़ी शहर में आगमन हुआ और बाड़ी आगमन पर राम भक्तों के द्वारा उनका सत्य सनातन संस्कृति के अनुसार स्वागत सम्मान किया गया साथ ही दोपहर के भोजन श्री रामकुमार जी अग्रवाल होटल बालों के द्वारा करा कर 1 घंटे का विश्राम कर धौलपुर के लिए हुए रवाना।जीतू भाई बागेश्वर धाम में दर्शन करने के पश्चात अयोध्या प्रभु श्री राम भगवान के दर्शन के लिए साइकिल से होंगे रवाना।जगह जगह रामभक्तों के द्वारा मिल रहे अपार प्रेम और स्नेह से मनोबल बढ़ता है।
- धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में संविधान दिवस मनाया, विद्यार्थियों ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय धौलपुर में संविधान दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विचार रखे। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुआ। - धौलपुर में पुलिस का जनसंवाद: महिला सुरक्षा, साइबर ठगी और अपराध रोकने में नागरिकों से सहयोग की अपील
कायस्थ पाड़ा के गंगा बेटी मंदिर में आयोजित जनसंवाद में निहालगंज थानाधिकारी देवेंद्र कुमार शर्मा और कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी। - धौलपुर जिला कारागृह का न्यायिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों के स्वास्थ्य और जमानत मामलों की समीक्षा
धौलपुर जिला कारागृह के औचक निरीक्षण में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संजीव मागो, सचिव रेखा यादव और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला फौजदार ने बंदियों के स्वास्थ्य, उपचार, अपील और जमानत की स्थिति की जानकारी ली। - फिरोजाबाद के जसराना में दहेज मांग के आरोप के बीच नहीं पहुंची बारात, पिता ने थाने में दी तहरीर
फिरोजाबाद के जसराना क्षेत्र में तय तारीख पर बारात नहीं पहुंची। दुल्हन के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज मांग का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। - फिरोजाबाद में दो करोड़ रुपये से अधिक के नगर निगम निर्माण कार्यों की दोबारा थर्ड पार्टी जांच होगी
फिरोजाबाद नगर निगम के दो करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की दोबारा जांच होगी। पार्षदों की शिकायत के बाद पीडब्ल्यूडी को पत्र लिखा गया है। - मुरैना में तालाब निर्माण की जांच में अनियमितताओं के आरोप, 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों पर सिविल जेल वारंट
मुरैना में पंचायत निर्माण कार्यों की जांच में 1.70 करोड़ रुपये की वसूली लंबित बताई गई है। 32 पूर्व सरपंच और 7 सचिवों के खिलाफ सिविल जेल वारंट जारी हुए।

















Comments (0)