Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

शुक्रवार को होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

शुक्रवार को होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन Dholpur
View story

शुक्रवार को होगा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन

धौलपुर।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 9 जून शुक्रवार को जिले भर के चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच,परामर्श और उपचार सेवाये प्रदान की जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रत्येक माह की 9, 18 और 27 तारीख को मनाए जाने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन चिकित्सा संस्थानों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य की विशेष देखभाल परामर्श, जांच और उपचार की सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले के 43 से अधिक चिकित्सा संस्थानों, पीएचसी, यूपीएचसी, सीएचसी, एसडीएच व डीएच अस्पतालों में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे शिशु और स्वयं की देखभाल के तरीके बताते हुए पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी। इन सत्रों मे गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर, लंबाई, एचआईवी आदि जांच कर दवाएं दी जायेगी। खून की अधिक कमी होने पर आयरन सुक्रोज के इंजेक्शन लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं में हेपेटाइटिस की स्क्रीनिंग होगी। पॉजिटिव मिलने पर उपचार शुरू किया जायेगा।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *