Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

संभागीय आयुक्त ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर एवं महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

संभागीय आयुक्त ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर एवं महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण Dholpur
View story

संभागीय आयुक्त ने प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर एवं महंगाई राहत शिविरों का निरीक्षण

धौलपुर। संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा ने गुरुवार को सैंपऊ उपखंड के नंदपुरा और परौआ में चल रहे प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर एवं महंगाई राहत कैम्प का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी पात्र लाभार्थियों को कैम्पों में योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूक करते हुए पंजीकरण करवाये। संभागीय आयुक्त गुरूवार को कैम्पों एवं शिविरों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने शिविर में आमजन को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीकरण करवाने एवं इसके पश्चात 25 लाख का चिकित्सा इलाज का लाभ एवं 10 लाख का दुर्घटना बीमा प्राप्त करने के विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने सरकार के द्वारा चलाई जा रही 10 महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे मे भी पात्राता के अनुसार पंजीकरण करवाने एवं गारंटी कार्ड पर स्लिप चिपकाकर वितरण करने के निर्देश दिये। उन्होने शिविर के दौरान चिकित्सा,शिक्षा, सहकारिता, राजस्व, महिला एवं बाल विकास, विद्युत,सानिवि,पीएचईडी, कृषि, उद्यान, सिचांई सहित कुल 23 विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉल पर आमजन व ग्रामीणों के मौके पर ही प्राथमिकता से कार्याे का निस्तारण किया जाये एवं संबंधित विभाग की योजनाओं की प्रचार प्रसार किया जाये एवं अपने विभाग की योजनाओं की बैनर के माध्यम से आमजन को जानकारी दी जाये। उन्होने शिविर के दौरान लाभार्थियों को मुख्यमंत्री कार्ड का वितरण किया इस पर लाभार्थियों ने खुश होकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस दौरान उपखंड अधिकारी रेखा मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *