
धौलपुर l गर्भवती महिलाओं को निशुल्क गुणवत्तापूर्ण प्रसवपूर्व जांच सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश से हर माह की 9,18 तथा 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जयंती लाल मीणा ने बताया कि आज जिले भर के पीएमएसएमए का आयोजन कर गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। 43 चिकित्सा संस्थानों में प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन कर 737 गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की गई। इस दौरान स्तनपान जागरूकता तथा उचित पोषण की जानकारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि प्रसव अवस्था के दौरान पूरे नौ माह गर्भवती महिला और शिशु के लिए महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान समय समय पर उनकी गुणवत्तापूर्ण जाँच आवश्यक है साथ ही उत्तम स्वास्थ्य हेतु पोषक तत्वों से भरपूर खानपान, आयरन व कैल्शियम की गोलियां लेना भी जरूरी होता है।उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान धौलपुर ब्लॉक के 14 चिकित्सा संस्थानो पर 212 , राजाखेड़ा के 9 संस्थानों पर 234, बाड़ी के 10 संस्थानों पर 140 ,बसेड़ी के 7 चिकित्सा संस्थानो पर 92 , 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 29 तथा जिला अस्पताल पर 30 गर्भवती महिलाओं कीहीमोग्लोबिन, रक्तचाप, ब्लडग्रुप अन्य आवश्यक जाँच निःशुल्क की गई।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान










