
धौलपुर।अपना घर आश्रम बाड़ी में होली का पर्व प्रभुजनों के साथ फूलों की होली खेलकर बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया सभी ने मिलकर फाल्गुन के गीतों की ताल पर नृत्य कर होली का भरपूर आनंद लिया
सभी प्रभुजनों के चेहरों पर खुशी नजर आई,सभी प्रभुजन खुश नजर आए।अपना घर आश्रम बाड़ी की अध्यक्ष कमलेश गर्ग ने बताया किअपना घर आश्रम बाड़ी में प्रतिवर्ष होली का पर्व बीमार, बेसहारा,लावारिस ,अनाथ , विमंदित,आवासित प्रभुजनों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस पर्व को मनाने का उद्देश्य सभी प्रभुजनों को अपने घर परिवार जैसा माहौल का एहसास कराना है इनके चेहरों पर मुस्कान व ख़ुशी लाने में जो आनंद एवं प्यार की अनुभूति होती है उसे हम अपने शब्दों में बयां नहीं कर सकते सभी प्रभु जनों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर अपना घर सेवा समिति पुरुष इकाई अध्यक्ष मनीष बंसल मेडिकल वाले, महिला इकाई अध्यक्ष विमला गर्ग अपना घर आश्रम अध्यक्ष कमलेश गर्ग अपना घर सेवा समिति संरक्षक विष्णु महेरे, अपना घर आश्रम उपाध्यक्ष मनोज मोदी ,वित्त सचिव विनोद गोयल ,चिकित्सा प्रमुखअनिल मंगल, हरिओम सिंघल ,हरिओम गर्ग, नीरज गॉड ,रिंकू गर्ग अपना घर सेवा समिति महिला इकाई से मनीषा मोदी ,कुसुम मित्तल ,रौशनी इत्यादि सदस्य गण, आश्रम प्रभारी राजकुमार गर्ग ,लालजीत , नितेश,राकेश कुमार,भगवान दास प्रेम सिंह मौजूद रहे।
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



