धौलपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थी किसानों की पोर्टल पर ऑनलाईन पहचान (ई-केवाईसी) सुनिश्चित कराई जानी है। ऑनलाईन पहचान की प्रक्रिया के तहत लाभार्थी कृषक द्वारा ई-केवाईसी पीएम-किसान पोर्टल के फार्मर कॉर्नर पर / पीएम किसान मोबाईल एप पर ओटीपी के आधार पर निःशुल्क अथवा जन सेवा केन्द्र पर 15 रूपये प्रति व्यक्ति (कर सहित) सत्यापन शुल्क भुगतान कर बायोमैट्रिक आधार पर ई-केवाईसी करायी जा सकती है। यह सुविधा नागरिक सेवा केन्द्र पर भी उपलब्ध है। इसके लिए आधार कार्ड का साथ होना आवश्यक है क्योंकि आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होता है अतः ई-केवाईसी के दौरान संबंधित कृषक स्वयं के पास आधार कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड में दर्ज रजिस्टर्ड नम्बर का मोबाइल फोन भी साथ होना आवश्यक है जिससे कि रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर ओटीपी प्राप्त होने पर नियत अवधि में ई-केवाईसी कराई जा सकें। ई-केवाईसी सत्यापन का कार्य 26 फरवरी तक पूर्ण किया जाना आवश्यक है। ई-केवाईसी पूर्ण न होने की स्थिति में कृषकों को आगामी किश्त देय नही होगी। जिलें में 34 हजार 600 पीएम किसान योजना के तहत पंजीकृत किसानों की ई-केवाईसी पोर्टल पर अपडेट नही करवाई गई है। प्रधानमंत्राी किसान सम्मान निधि योजना के ऐसे ई-केवाईसी से वंचित अर्थात ऐसे कृषकगण जिनके द्वारा पीएम किसान योजना में आधार नंबर को पोर्टल पर अपडेट करवाकर ई-केवाईसी अभी तक नही करवाई गई है, ऐसे सभी लाभार्थी किसानों से अपील की जाती है कि ऐसे कृषकगण जो कि पीएम-किसान पोर्टल पर पंजीकृत है, स्वयं के आधार कार्ड के साथ निकट अवस्थित ई-मित्र पर मोबाइल फोन सहित पहुंच कर उक्त कार्य पूर्ण कराते हुए समय पर अपडेट करा लेवें, ताकि पोर्टल में पंजीकृत कृषकों के बैंक खाते में नियमानुसार 27 फरवरी को राशि हस्तांतरित हो सके। इसके साथ ही कृषकों द्वारा अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करवाना एवं डायरेक्ट बेनीफिसियरी ट्रांसफर के लिए इनेबल करवाना अनिवार्य है।
- भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच
E2E Networks ने भारत में AI डेवलपर्स और कंपनियों के लिए pay-per-token इंफरेंस सेवा Blaze लॉन्च की। यह कई ओपन मॉडल को एक API से जोड़ती है। - Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर
Financial Times की रिपोर्ट के अनुसार Google DeepMind के प्रमुख ने AI में तेज प्रगति, Gemini मॉडल और मानव निगरानी की भूमिका पर विचार रखे। - सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही
अंतरराष्ट्रीय समाचार सारांश के अनुसार सऊदी अरब ने मिसाइलों को रोकने की बात कही, जबकि हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया। - अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर
अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट से कम से कम 10 लोगों की मौत और 110 घायल हुए। अधिकारियों ने जांच शुरू की है। - महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध
महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े प्रस्तावों पर संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।













Comments (0)