
धौलपुर । गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 60वीं पेडीकॉन व 30वीं आईपीए अंतरराष्ट्रीय शिशु रोग कॉन्फ्रेंस में धौलपुर निवासी रिनी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ निखिल अग्रवाल ने धौलपुर का प्रतिनिधित्व किया। डॉ.निखिल अग्रवाल धौलपुर पेडीकॉन एसोसिएशन के सचिव होने के नाते चेयर पर्सन के रूप में उनके द्वारा कॉन्फ्रेंस में मेडिको लीगल इश्यूज पर वार्ता की गई । उन्होंने बताया कि इन दिनों मरीजों के परिजनों द्वारा चिकित्सकों के ऊपर लापरवाही के आरोपों की संख्या बढ़ रही है । जिसे कम किया जा सकता है । उन्होंने बताया कि हमें मरीज के इलाज के दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता है । मरीज के परिजनों से नियमित काउंसलिंग करते रहने की आवश्यकता है , साथ ही हर घंटे की स्थिति से उसके परिजनों को अवगत कराते रहना चाहिए । उन्होंने बताया कि आमतौर पर देखा जाता है कि चिकित्सा मरीज को उसकी वर्तमान स्थिति के बारे में देर से बताते हैं , जबकि हमारा यह नैतिक दायित्व है कि हर घंटे की स्थिति से मरीज के परिजनों को अवगत कराते रहना चाहिए। जिससे परिजनों को मरीज की स्थिति के बारे में पता रहे।

उन्होंने कहा कि बढ़ती शिशु मृत्यु दर पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेषज्ञ की रायशुमारी से कम किया जा सकता है । इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है । जिसके बारे में चिकित्सकों को अभिभावकों को बताना चाहिए और गर्भधारण से लेकर शिशु के जन्म तक गर्भावती की सही प्रकार से देखभाल करनी चाहिए और उसके बारे में उसके परिवारिजनों को भी अवगत कराते रहना चाहिए।
जिसमें सभी चिकित्सकों को सहयोग देना चाहिए ।उन्होंने बताया कि कॉन्फ्रेंस में 25 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और इलाज के नई तकनीक पर भी कांफ्रेंस के दौरान डिस्कशन किया गया।
- अगरा में होगा ‘द सैफायर नाइट’ का भव्य आयोजन, मासूम शर्मा लगाएंगे देसी बीट की धुन
DLP NewsTV | The Sapphire Night with Masoom Sharma 2026 | Agra Concert DLP NewsTV 29 अगस्त, 2026 - फिरोजाबाद में Glass & Aluminium Work : 15+ सालों की कारीगरी और भरोसे की कहानी
15+ Years of Glass & Aluminium Work in Firozabad – Harsh Glass Aluminium Work फिरोजाबाद में Glass & - ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
From Gwalior to Dholpur — Akanksha Sharma’s Honest Beauty Journey | DLP News TV मंगलवार, 08 जुलाई 2025 - दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के शेरपुर मदनपुर से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान – DLP News - धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News










