Monday, 30 November 2026
Breaking
स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द

प्राथमिक उपचार के लिए युवाओं को जागरुक करने की आवश्यकता

प्राथमिक उपचार के लिए युवाओं को  जागरुक करने की आवश्यकता Dholpur
View story

धौलपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी धौलपुर द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय धौलपुर में अध्ययनरत बालिकाओं के लिए प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ एम .के .सिंह के आतिथ्य में किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ एम के सिंह ने कहा कि युवाओं में प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता की आवश्यकता है रेडक्रॉस द्वारा जिले में चलाए जा रहे जागरुकता अभियान सराहनीय पहल है ।रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था द्वारा औद्योगिक इकाइयों , स्कूली बच्चों, स्काउट गाइड, एन सी सी, एन एस एस, पुलिस कार्मिकों, आंगन बाड़ी कार्यकर्ताओं को जनहानि को रोकने के लिए फर्स्ट एड ट्रेनिग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।प्रशिक्षक डॉ प्रज्ञा दीप वर्मा ने बालिकाओं को आकस्मिक दुर्घटनाओं में होने वाले घायल व्यक्ति को दी जाने वाली प्राथमिक उपचार के बारे में गहन जानकारी दी। महाविद्यालय के डॉ देवेंद्र सिंह परमार ने प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण युवा पीढ़ी के लिए आवश्यक बताया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद थीं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *