धौलपुर । अभिभाषक संघ धौलपुर की वर्ष 2023- 24 की कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें द्वारा शर्मा 58 वोटों से विजयी रहे। चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह गुर्जर अतिरिक्त चुनाव अधिकारी अमित कमठान ने बताया कि 490 मतदाताओं में से 444 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिसमें गौरव शर्मा 198 हरिशंकर 140 व अनिल जैन ने 103 मत प्राप्त किए 3 मत निरस्त गए । इस प्रकार 58 वोटों से गौरव शर्मा अध्यक्ष पद पर विजयी रहे।उपाध्यक्ष पद पर विजय कुमार शर्मा ने 232 महेश ठाकुर ने 197 मत प्राप्त किए 15 मत निरस्त किए गए इस प्रकार 35 मतों से विजय कुमार शर्मा विजयी रहे।महासचिव पद पर शांतनु कुमार शर्मा ने 222 सतीश शर्मा ने 205 मत प्राप्त किए 17 मत निरस्त किए गए इस प्रकार 17 मतों से शांतनु कुमार विजयी रहे।पुस्तकालय सचिव पद पर संतोष कुमार ने 223 माह चंद्रशेखर ने 208 माह तथा 13 मत निरस्त किए गए इस प्रकार 15 मतों से संतोष कुमार गुर्जर विजयी रहे ।ऑडिटर पद पर अजय गौड़ ने 278 मत नीरज ने 158 मत प्राप्त किए 8 मत निरस्त किए गए इस प्रकार 120 मतों से अजय गौड़ विजयी रहे ।अध्यक्ष बनने के बाद गौरव शर्मा ने कहा कि पहली बार धौलपुर अभिभाषक संघ में बदलाव देखने को मिला है और एक युवा को अध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है वह सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर सीनियर अधिवक्ताओं की प्रेरणा से धौलपुर अभिभाषक संघ के हितार्थ कार्य करेंगे।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव ने सभी विजेता प्रत्याशियों का माला पहना कर मिठाई खिलाकर सम्मान किया।उन्होंने कहा कि इस बार अगर अभिभाषक संघ ने युवाओं के हाथ कमान संभाली है । निश्चित रूप से युवा टीम अधिवक्ताओं के हित के लिए कार्य करेंगे।विजेता प्रतिभागियों ने न्यायालय परिसर में दोनों की धुन पर जुलूस निकाला जगह-जगह विजेताओं का सम्मान किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कुलश्रेष्ठ महासचिव सुबोध शर्मा ने सभी विजई प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद शर्मा हरिओम शर्मा कुसुमाकर गर्ग राजीव मिश्रा नारायण सिंह परमार ओमवीर सिंह गुर्जर रिजवान अहमद गिरीश गुर्जर, रंजीत दिवाकर, निशांत भार्गव, विकास शर्मा व अमन भार्गव मुख्य रूप से उपस्थित थे।
- UPSC CDS-I 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, IMA, नेवल और एयरफोर्स अकादमी के लिए 243 उम्मीदवार चयनितUPSC ने CDS-I 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। IMA, INA और Air Force Academy के पाठ्यक्रमों के लिए 243 उम्मीदवारों को मेरिट सूची में शामिल किया गया है।
- ईरान से जुड़े कथित नेटवर्क पर अमेरिका की कार्रवाई, भारत और तुर्किये की कंपनियों व व्यक्तियों पर प्रतिबंधअमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के तेल और विमानन क्षेत्र से जुड़े होने के आरोप में भारत और तुर्किये के कुछ व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए हैं। आरोप अमेरिकी प्रशासन के हैं; स्वतंत्र न्यायिक निष्कर्ष नहीं।
- सोशल मीडिया कंपनियों की कानूनी सुरक्षा पर सरकार में मंथन, Safe Harbour खत्म करने का प्रस्ताव चर्चा मेंकेंद्र सरकार का IT मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को यूजर पोस्ट के लिए मिलने वाली Safe Harbour सुरक्षा पर पुनर्विचार कर रहा है। अभी यह चर्चा और प्रस्ताव के स्तर पर है, अंतिम फैसला नहीं।
- AI सिस्टम की सुरक्षा के लिए CERT-In के नए दिशानिर्देश, गंभीर घटना की रिपोर्ट 6 घंटे मेंCERT-In के नए दिशानिर्देशों में AI सिस्टम के जोखिम के अनुसार सुरक्षा ऑडिट, सतत निगरानी और रिपोर्ट योग्य साइबर घटनाओं की छह घंटे में जानकारी देने की व्यवस्था शामिल है।
- बाल तस्करी के आरोपों पर NHRC सक्रिय: राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से दो सप्ताह में रिपोर्ट तलबNHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से नाबालिग लड़कियों की कथित तस्करी की मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेकर तीन राज्यों के मुख्य सचिवों और DGP से दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News


