Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

पी सी बौहरा बने भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्टके नए अध्यक्ष

पी सी बौहरा बने भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्टके नए अध्यक्ष Dholpur
View story

पी सी बौहरा बने भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्टके नए अध्यक्ष

धौलपुर।भगवान परशुराम चैरिटेबल ट्रस्ट के नवीन अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन फार्म प्रस्तुत करने की प्रक्रिया संपन्न हुई। ट्रस्ट के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डाॅ.राजेश शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी डाॅ. श्रीकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित समय एवं जांच प्रक्रिया के तहत केवल एक ही उम्मीदवार पी सी बौहरा का नामांकन प्रस्तुत हुआ है जिसे पूर्ण जांच के अनुसार अंतिम रूप से चुनाव हेतु विधिवत प्रत्याशी घोषित किया गया है। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के तहत केवल एक ही उम्मीदवार होने के कारण पी सी बौहरा को ट्रस्ट का निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया जावेगा। इस अवसर उपाध्यक्ष दुर्गा दत्त शास्त्री, कोषाध्यक्ष किशन चंद शर्मा ,महासचिव महेश शास्त्री, विशंभर दयाल शर्मा, सतीश शर्मा, पूर्व सभापति रीतेश शर्मा, कुक्कू शर्मा,लज्जाराम शर्मा, महेश शास्त्री,अनुराग मुद्गल,
प्रशांत हुंडावाल ,सुभाष भारद्वाज,संजय शर्मा, डाॅ राधेश्याम शर्मा, डाॅ राजवीर शर्मा,बालमुकुन्द शर्मा, जनार्दन शर्मा, रामजीलाल शर्मा सहित कई समाजसेवी एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *