Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

निःशक्तजन हेतु 21 अगस्त को लगाया जायेगा कैम्प- सुनीता मीणा

निःशक्तजन हेतु 21 अगस्त को लगाया जायेगा कैम्प- सुनीता मीणा Dholpur
View story

निःशक्तजन हेतु 21 अगस्त को लगाया जायेगा कैम्प- सुनीता मीणा

धौलपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा विशेष योग्यजनों के हितार्थ उनके पहचान पत्र सुनिश्चित करने एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कृत्रिम अंग एवं अन्य लाभ उपलब्ध कराने हेतु संपूर्ण राजस्थान में योजना का शुभारम्भ किया गया है।सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), धौलपुर सुनीता मीणा ने बताया कि इस प्राधिकरण द्वारा विशेष योग्यजनों के हितार्थ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आज दिनांक 21 अगस्त को प्रातः 10 बजे सामान्य चिकित्सालय, बाड़ी में एक दिवसीय शिविर का आयोजन रखा गया है। इस शिविर हेतु चिकित्सा विभाग द्वारा निःशक्तजन के सत्यापन बाबत् मेडिकल बोर्ड का गठन कर नेत्र रोग विशेषज्ञ व अस्थि रोग विशेषज्ञ को नियुक्त किया गया है। इस शिविर में 40 प्रतिशत एवं अधिक निःशक्तताधारी विशेष योग्यजन जिनकी सत्यापन प्रक्रिया लंबित है, उनके सत्यापन होंगे एवं जिनके अभी तक निःशक्तता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड नहीं बने हैं, उनके नवीन निःशक्तता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड बनाये जायेंगे। बाड़ी व बसेड़ी ब्लॉक के सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि मानवीय रूख अपनाते हुये आपके क्षेत्र के रहवासी विशेष योग्यजनों को इस शिविर के बारे में जानकारी प्रदान करावें ताकि विशेष योग्यजन अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठायें। विशेष योग्यजन अपना आधार कार्ड/पहचान पत्र, जनआधार कार्ड, मूल निवास, आय प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक डायरी की प्रति व मोबाईल नम्बर आदि दस्तावेज साथ में जरूर लायें।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *