Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया

सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया Dholpur
View story

सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया

धौलपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में उत्सव जैसा माहौल है। इसी क्रम में सुव्‍यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम(स्वीप) के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए जिले में ब्लॉकवार गांव गांव एवं शहर शहर गली मोहल्लों में जिला स्तरीय सोशल मीडिया प्रकोष्ठ टीम धौलपुर द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। व्याख्याता भगवान सिंह मीना ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में गांव गांव में निर्वाचकों को सजग करने और उन्‍हें निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी से लैस करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। स्‍वीप का प्रमुख लक्ष्‍य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को मत देने और जागरूक निर्णय लेने के लिए प्रोत्‍साहित करके सही मायनों में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। मजबूत एवं सुदृढ़ लोकतंत्र का निर्माण करने के उद्देश्‍य को हासिल करने के लिए शत प्रतिशत मतदाताओं की भागीदारी होना बहुत आवश्यक है। जिला स्तरीय निर्वाचन शोशल मीडिया प्रकोष्ठ टीम के द्वारा धौलपुर ब्लॉक के शहर धौलपुर,पुरानी छावनी,
पचगांव,सैंपऊ बाईपास एवं सैंपऊ ब्लॉक के गांव जाखी,तसीमो,दुबेपुरा मोड़,
कुम्हेरी,करीमपुर एवं सैंपऊ बाजार सहित कई अन्य जगहों पर दिव्यांगजन, युवाओं, महिलाओं एवं कारीगर ,मिस्त्री सहित अन्य लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदान का महत्व बताकर जागरूक किया।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *