Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

एबीवीपी बसेड़ी ने मनाया 75 वा राष्ट्रीय छात्र दिवस

एबीवीपी बसेड़ी ने मनाया 75 वा राष्ट्रीय छात्र दिवस Dholpur
View story

एबीवीपी बसेड़ी ने मनाया 75 वा राष्ट्रीय छात्र दिवस

बसेड़ी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बसेड़ी ने विद्यार्थी परिषद के 75 स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बसेड़ी के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर व पार्वती नदी पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।प्रांत सह संयोजक नितिन कुशवाह ने कहा विद्यार्थी परिषद अपना 75 वां स्थापना दिवस मना रही है परिषद के 75 स्थापना दिवस पर विद्यार्थी परिषद ने अनेक संघर्ष एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में संकलित करने का काम लगातार 1949 से करती आ रही है जिसमें छात्र शक्ति को सही दिशा में केंद्रित करें एवं राष्ट्र भक्ति की भावना से ओतप्रोत रहे जिससे सही नागरिक का निर्माण हो सके। नगर सहमंत्री पलवेंद गुर्जर ने कहा कि विधार्थी परिषद छात्र हितों के साथ समाजसेवा करता है कार्यकर्ताओं ने नदी के तट पर प्लास्टिक, पुराने कपड़े जैसा अन्य कचरा उठाया और डस्टबिन तक पहुंचाया और मंदिर परिसर की सफाई की गई सभी तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया और सभी ने परिसर और नदी को स्वच्छ रखने के लिए शपथ ली।कार्यकर्ता एसएफडी सयोजक निखिल गोयल ने बताया कि विद्यार्थी परिषद का छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है आज के बारे में वह सोच सकता है विचार कर सकता है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक अभियान चलाकर पार्वती नदी को साफ करने का सराहनीय काम किया है।इस अवसर ,सुदामा कुशवाह,रामकुमार,आकाश शर्मा, बबलू अधाना,संदीप सेन, दीपक, सचिन आदि उपस्थित रहे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *