
धौलपुर जिले के बाड़ी उपखंड में अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह के दौरान विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पंचायत समिति बाड़ी के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधिक सेवा समिति (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ) बाड़ी अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि आज महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है। उन्होंने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रो मे आज भी महिलाएं जागरूक न है। सिर्फ घर के कामकाज, व खेती के काम के सिवाय आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं। ऐसे मे कोई बार बैक ,अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अपने काम के लिए उनको भटकते हुए देखा जा सकता हैं । और कई बार नासमझी के कारण महिलाए लूट, जेबकट और आनलाईन जैसे क्राइम का शिकार बन जाते हैं ।ऐसे मे महिलाओं को अपने अधिकारों एवं कानूनों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, तभी वे सही समय पर अपने अधिकारों का सदुपयोग कर सकती हैं। समाज में अनेकों ऐसी प्रथाएँ रही हैं जिनमें महिलाओं को निकृष्टतम समझा गया है। इसके निवारण लिए अनेकों कानून बनाये गए है। जिनमें महिलाओं की सुरक्षा के लिए भारतीय दंड संहिता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं से जुडे कानूनी विधिक प्रावधानों, घरेलू हिंसा, बालिकाओं के लिए शिक्षा की आवश्यकता, महिला सशक्तिकरण, समानता के अधिकार, पीडित प्रतिकर स्कीम इत्यादि के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मौजूद न्यायिक अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुडे कानूनो की सभी को जानकारी दी।। इस मौके पर रणवीर सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अजय शर्मा अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट, ललित मीणा न्यायिक मजिस्ट्रेट, अर्पित श्रीवास्तव सीडीपीओ बाडी, राम कुमार मीणा सामाजिक कार्यकर्ता, जगदीश जादौन, सहायिका, आगनवाड़ी कार्यकर्ता , आदि मौजूद रही ।
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- बाड़ी में बिजली का कहर: दो अलग-अलग हादसों में करंट लगने से अधेड़ और युवक गंभीर रूप से झुलसे, एक धौलपुर रेफर
- बाड़ी के महाराज बाग में डिस्कॉम का बड़ा एक्शन: बिजली चोरी करते पकड़े गए 7 उपभोक्ता, लगा 2.5 लाख का भारी जुर्माना

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



