धौलपुर। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा के संबंध मे बैठक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धौलपुर मे मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई । निदेशक साक्षरता विभाग एवं जिला कलेक्टर धौलपुर के निर्देशन मे दिनांक 19 मार्च 2023 की प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नव साक्षरो की आयोजित होने वाली परीक्षा के संबंध मे आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है । जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी धौलपुर बीरीसिंह ने बताया की प्रश्न पत्र का वितरण 14 मार्च को जिला साक्षरता कार्यालय धौलपुर से किया जाएगा जिसमे जिले के समस्त केंद्राधीक्षक प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे और ऑफलाइन पंजीयन फॉर्म परीक्षा से पूर्व समस्त पीईईओ भरवाकर कार्यालय मे जमा करवाएंगे परीक्षा पूर्व की समस्त तैयारी एवं परीक्षा दिवस का परीक्षा का सफल आयोजन एवं परीक्षा के पश्चात पीईईओ के द्वारा मूल्यांकन कार्य अपने अधीनस्थ कार्मिकों से कार्य करवाया जाएगा जिसकी अवार्ड लिस्ट 50 कॉलम की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी में जिला कार्यालय को तीन दिवस में प्रेषित करनी होगी समस्त परीक्षा संबंधित सफल क्रियान्वयन एवं आयोजन का उत्तरदायित्व का पीईईओ का होगा जिले में संचालित महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं प्रेरकों के मानदेय संबंधित सूचना दो दिवस के भीतर इस कार्यालय को प्रस्तुत करें उक्त बैठक में एडीपीसी मुकेश कुमार गर्ग जिले के समस्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र जादौन दयाल शर्मा राम प्रसाद राघव राजेंद्र मीणा चरण सिंह,सविता कुमारी एडीपीसी मुकेश गर्ग एवं डाइट प्रधानाचार्य महेश कुमार मंगल जिले के समस्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित हुए सभी ने परीक्षा के सफल आयोजन का आश्वासन दिया ऑनलाइन सपोर्ट रजिस्ट्रेशन के लिए एवं ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रसेनजित ने जानकारी दी। बैठक में शिक्षाविद अतुल कुमार चौहान, नरेंद्र शर्मा ,अनिल कुमार शर्मा, रामदीन शर्मा, अल्का शर्मा, नीरज मित्तल यह जानकारी सहायक प्रशासनिक अधिकारी बन्ने सिंह ने दी।
- UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा, आधार के ऑफलाइन वेरिफिकेशन का दायरा बढ़ा
- ग्वालियर में शताब्दीपुरम के विकास स्थलों का GDA उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, प्लान तैयार करने के निर्देश
- फिरोजाबाद में 800 से अधिक वाहनों के चालान, ओवरस्पीड और नियम उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस सख्त
- आगरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 400 लीटर सरसों तेल सीज; 16 नमूने जांच को भेजे
- धौलपुर में 760 किलो सोनपापड़ी जब्त, डेयरी प्लांट से भी लिए गए नमूने

अनुराग बघेल ( पत्रकार )
धौलपुर राजस्थान



