शीतल पेयजल प्याऊ का उद्घाटन

धौलपुर।शहीद छत्तर सिंह पंचम सिंह सेवा समिति तसीमों अध्यक्ष मांगीलाल मित्तल ने ग्राम पंचायत तसीमों द्वारा बनवाए गए शीतल पेयजल प्याऊ व सार्वजनिक शौचालय भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। सांसद आदर्श ग्राम पंचायत तसीमों द्वारा फौजी गार्डन के सामने मैन रोड पर भीषण गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक शीतल पेयजल प्याऊ व शौचालय भवन का निर्माण कराया है। जिससे गर्मी में आमजन व राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।
इस मौके पर शहीद छत्तर सिंह परमार के पुत्र करन सिंह परमार व प्रपौत्र गुड्डू परमार के साथ शहीद समिति अध्यक्ष मांगीलाल मित्तल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।समिति अध्यक्ष मित्तल ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान शीतल पेयजल राहगीरो को राहत पहुंचाएगा । इस मौकै पर सरपंच प्रतिनिधि रामौतार फौजी, धर्मवीर कुशवाह, रवि सक्सेना, डा .सुखवीर सिह परमार , दिगंबर सिह परमार, सौरभ परमार,रामू कुशवाह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *