Monday, 30 November 2026
Breaking
स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं होने पर मुरैना कलेक्टर पर ₹10,000 की कॉस्ट धौलपुर–आगरा रेलखंड पर 30 नवंबर से री-गर्डरिंग, 1–2 दिसंबर को चार ट्रेनें रद्द

भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाईन पजींकरण 17 मार्च से शुरू

भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती के लिए ऑनलाईन पजींकरण 17 मार्च से शुरू Dholpur
View story

धौलपुर । भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती 02/2023 के लिए ऑनलाईन पजींकरण 17 मार्च से शुरू हो रहा है इच्छुक अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीद्ववार भर्ती से सम्बधित सभी नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 मार्च 2023 प्रात 10 बजे से 31 मार्च 2023 शाम 05 बजे तक ऑनलाईन पजींकरण कर सकते हैं।26 दिसम्बर 2002 से 26 जून 2006 (दोनो दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरूष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होगें। 12 वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित,भौतिक और अग्रेंजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अग्रेंजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजींनियरीग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *