
धौलपुर । माह के प्रत्येक तृतीय गुरूवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई राजीव गांधी सेवा केन्द्र धौलपुर में संभागीय आयुक्त सांवरमल वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिले के सभी उपखण्डों से संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। संभागीय आयुक्त ने कहा कि परिवादियों द्वारा दर्ज किये गये परिवादों का प्रशासन एवं सम्बंधित अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करें। जनसुनवाई के दौरान कुल 54 परिवाद प्राप्त हुए। मुख्य सचिव भी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनसुनवाई से जुड़ीं। उन्होंने 54 परिवाद प्राप्त होने पर जिला प्रशासन की सराहना की। जनसुनवाई में अधिक परिवाद प्राप्त होने को सुशासन का द्योतक माना जाता है। यह इस बात का परिचायक है कि प्रशासन की पहुॅच आम लोगों तक है एवं जनसुनवाई के आयोजन के प्रचार-प्रसार हेतु प्रशासन ने सफल भूमिका अदा की है। मुख्य सचिव ने ग्राम पंचायत एवं उपखंड स्तर पर भी जनसुनवाई का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। परिवादी महेश कुमार के मामले में संभागीय आयुक्त ने श्मसान भूमि और आम रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।जिला कलक्टर ने सभी उपखंडाधिकारियों से उनके क्षेत्र में ओलावृष्टि एवं फसल खराबे की जानकारी ली और अद्यतित गिरदावरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।परिवादी सुनीता पत्नी योगेंद्र सिंह निवासी गांव सियाराम का पुरा ने अपनी जमीन पर अतिक्रमण का मामला संभागीय आयुक्त के समक्ष रखा जिस पर उन्होंने एसपी धौलपुर व उपखंड अधिकारी धौलपुर को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परिवादी कृष्ण मोहन ने साफ सफाई एवं रेल्वे स्टेशन से जेल रोड तक सड़क मरम्मत कराए जाने के संबंध में परिवाद रखें जिस पर नगर परिषद को साफ-सफाई करवाने एवं अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। परिवादी सामंती पत्नी शोभाराम ने कुछ व्यक्तियों द्वारा अपनी फसल काटे जाने में हस्तक्षेप के संबंध में परिवाद रखा जिस पर उन्होंने उपखंड अधिकारी सैंपऊ व एसपी धौलपुर को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये। परिवादी भावना निवासी सुंदर कॉलोनी की छात्रवृत्ति की राशि ना मिलने के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को समुचित कार्यवाही के निर्देश दिये एवं प्रार्थी को कार्यवाही का आश्वासन दिया। परिवादी बेबीराजा राना और सुमन कुमारी ने नगर परिषद द्वारा राशि की प्रतिपूर्ति ना होने का परिवाद रखा जिस पर संभागीय आयुक्त ने नगर परिषद आयुक्त को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। संभागीय आयुक्त ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमणों की जांच करा अतिक्रमणियों के विरुद्ध कार्यवाही करें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि पिछली जनसुनवाईयों के परिवादों के निस्तारण की स्थिति जानें एवं इसकी समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने सभी उपखंड अधिकारियों को ब्लॉक स्तर पर राजस्थान संस्कृति महोत्सव के आयोजन के निर्देश दिये। जनसुनवाई के अंत में एडीपीएस मुकेश मीणा ने संपर्क पोर्टल पर लंबित मामलों की जानकारी दी। जन सुनवाई के दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
- ग्वालियर से सीखा, दिल्ली-नोएडा में निखारा हुनर, परुल गर्ग जैसी गुरु से ली ट्रेनिंग — अब धौलपुर में अकांक्षा शर्मा ने खोला अपना ब्यूटी पार्लर और अकैडमी
- दर्प केतन समाज सेवा समिति: फिरोज़ाबाद के एक छोटे से गाँव से शुरू हुआ सेवा का महाअभियान
- धौलपुर में डिस्कॉम का हंटर: 27 लाख बकाया होने पर उखाड़े 30 कृषि ट्रांसफार्मर, कार्रवाई देख मौके पर ही जमा हुए 6 लाख रुपए
- धौलपुर के दंपत्ति का अनोखा डिजिटल गुरुकुल – 20 साल का अनुभव, एक भाई की याद, और हज़ारों सुनहरे भविष्य
- बाड़ी: पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, 2 साल से लंबित मांगों को लेकर BDO को सौंपा ज्ञापन, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

| Local News | Social Issues | Political News | Sports Highlights | Trending Topics | Entertainment News | Jobs Updates | Government Notification & News



