धौलपुर। बोर्ड परीक्षा 2023 के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल के निर्देशन में परीक्षा के संचालन हेतु डीईओ माध्यमिक अरविंद कुमार शर्मा के संयोजन में पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिये गए हैं। इसी क्रम में ट्रिप प्रभारियों की बैठक का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय महाराना धौलपुर में जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी माइक्रो ऑब्जर्वर व ट्रिप प्रभारियों को परीक्षा के सफल संचालन के लिए बोर्ड़ के दिशा निर्देश की शत प्रतिशत पालना के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रशिक्षण अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पप्पू सिंह सिकरवार ने दिया । उन्होंने बताया कि 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। उच्च माध्यमिक, वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 9 मार्च से एवं माध्यमिक, प्रवेशिका परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि जिले में 12 वीं की परीक्षा 15 मार्च से एवं 10 वीं की परीक्षा 16 मार्च से प्रारंभ होगी। धौलपुर में 28 में से 5 निजी परीक्षा केंद्र, राजाखेडा में 12 में से 3 निजी परीक्षा केंद्र है। बाड़ी एवं बसेड़ी में 13 में से 3 परीक्षा केंद्र निजी परीक्षा केंद्र है। जबकि सैंपऊ में 13 व सरमथुरा में 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिले में राजकीय विद्यालय बोर्ड़ परीक्षा केंद्र 72 एवं 14 निजी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्र 60 एवं शहरी क्षेत्र के 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। माइक्रो ऑब्जर्वर की उपस्थिति में ही पेपर पैकिट खोले जाएंगे तथा पैकिंग व परीक्षा माइक्रो ऑब्जर्वर की उपस्थिति में संपन्न होगी। सभी 86 केंद्रों पर वीडियोग्राफी होगी।माध्यमिक स्तर पर जिले में 22 हजार 852,उच्च माध्यमिक स्तर पर 19 हजार 903 कुल 42 हजार 755 परीक्षा पंजीकृत है। केंद्राधीक्षक को माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रपत्र 36 की आवश्यक प्रति व लिफाफा उपलब्ध कराना होगा। बोर्ड़ द्वारा प्रदत्त आवश्यक निर्देशों के लिए व्हाट्सएप नम्बर आवश्यक रूप से उपलब्ध करावें व सूची में उल्लेख करें। केंद्राधीक्षक के पास ही कीपैड वाला मोबाइल अनुमत होगा। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी रोहित विष्ट ने प्रपत्र 36 बी के भरने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रश्न पत्रों के थानों में रखवाने के लिए ट्रिप प्रभारी को भी प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि अलमारी बंद करने का रजिस्टर जिसमें खोलने व बंद करने का समय आवश्यक रूप से इंद्राज करें। माइक्रो ऑब्जर्वर वीक्षण कार्य पर नजर बनाए रखें। इस अवसर पर माइक्रो ऑब्जर्वर व ट्रिप प्रभारी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
- स्विट्जरलैंड में हथियार निर्यात नियमों में ढील के पक्ष में 54.3% वोट, यूक्रेन को आपूर्ति पर रोक बरकरार
स्विट्जरलैंड के 29 नवंबर के जनमत-संग्रह में 54.3% मतदाताओं ने हथियार निर्यात नियमों में ढील को मंजूरी दी। 36 पश्चिमी साझेदार देशों को राहत मिलेगी, लेकिन यूक्रेन को प्रत्यक्ष आपूर्ति पर रोक जारी रहेगी। - रूस-यूक्रेन में हवाई हमले तेज, AP के मुताबिक कम से कम छह लोगों की मौत
29 नवंबर को यूक्रेन और रूस में हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत और 20 से अधिक के घायल होने की खबर AP ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से दी। रूस के 1,017 यूक्रेनी ड्रोन रोकने का दावा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं है। - GitHub दिसंबर से भारत में Enterprise Cloud data residency लाने की तैयारी में
GitHub दिसंबर 2026 से भारत में पात्र Enterprise Cloud ग्राहकों को source code और कुछ repository data देश में रखने का विकल्प देने की तैयारी में है। Copilot prompts की भारत में processing अभी उपलब्ध नहीं होगी। - NSE-BSE ने आठ सरकारी कंपनियों पर ₹1.63 करोड़ के जुर्माने लगाए
Indian Oil, Coal India, GAIL, Ircon, Hindustan Copper, RCF, MTNL और BCCL को सितंबर तिमाही में बोर्ड संरचना संबंधी SEBI LODR अनुपालन में कमी के लिए 27 नवंबर के नोटिस मिले। कुल जुर्माना ₹1.63 करोड़ बताया गया है। - Tata Sons की आज बोर्ड बैठक, RBI लिस्टिंग और SP Group के ₹25,000 करोड़ प्रस्ताव पर नजर
Tata Sons का बोर्ड 30 नवंबर को RBI के लिस्टिंग निर्देश, एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति और Noel Tata के प्रस्तावों पर विचार करेगा। SP Group ने हिस्सेदारी के एक हिस्से के बदले करीब ₹25,000 करोड़ जुटाने के लिए बायबैक या सीधी बिक्री का विकल्प रखा है।













Comments (0)