धौलपुर l जिले में त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाये रखने हेतु शांति समिति की जिला स्तरीय बैठक जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि यूं तो जिले में साम्प्रदायिक घटनाओं का बीते वर्षों में विशेष इतिहास नहीं रहा है यद्यपि जिला प्रशासन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन राज्य सरकार के निर्देशानुसार त्यौहारों को देखते हुए जिले में साम्प्रदायिक सद्भाव एवं सामुदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु कार्य कर रहा है साथ ही पुलिस प्रशासन भी शांति की अपेक्षाओं पर कार्य कर रहा है। बैठक में जिला कलक्टर ने सभ्य समाज के लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुझाव आमंत्रित किये। जिसमें उन्होंने ड्राई डे की पालना सख्त कराने के सुझाव को अमल में लाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभ्य समाज के नागरिकों से अपील की कि वे युवाओं को सोशल मीडिया पर गैंग्स्टर्स को फॉलो न करने एवं सोशल मीडिया पर सामुदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु प्रेरित करें।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन पूर्णतः सक्रिय है। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के दौरान पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद रहेगा। पुलिस कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि वाहनों में डीजे का उपयोग करने वालों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तौमर ने कहा कि साम्प्रदायिक उन्माद कई बार इस कदर फूट पड़ता है कि यह लोगों की जिन्दगियां निगल लेता है। प्रत्येक जिम्मेदार व्यक्ति इस बात को ध्यान में रखते हुए कार्य करे कि इंसान की पूर्ति केवल इंसान ही कर सकता है कोई भी मुआवजा इसकी क्षतिपूर्ति नहीं कर सकता। अतः सभी जिम्मेदार पूर्ण सतर्कता के साथ साम्प्रदायिक सौहार्द रखते हुए कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु कार्य करें। बैठक में सभ्य समाज के नागरिक,पुलिस के अधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित रहे।
- धौलपुर शरद महोत्सव में खाटू श्याम भजन संध्या, कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों पर झूमे श्रद्धालु
धौलपुर नगर परिषद के शरद महोत्सव के पहले दिन मेला परिसर में बाबा खाटू श्याम का दरबार सजाया गया। वृंदावन के भजन गायक कुंज बिहारी की प्रस्तुतियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में उपप्रधान निर्वाचित, कांग्रेस-भाजपा के साथ निर्दलीय को भी मिली जिम्मेदारी
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 28 नवंबर को उपप्रधान चुने गए। उपलब्ध परिणाम सूची के अनुसार धौलपुर, बाड़ी, राजाखेड़ा और सरमथुरा में कांग्रेस-भाजपा के साथ बसेड़ी में निर्दलीय तथा सैंपऊ में भाजपा प्रत्याशी निर्वाचित हुईं। - धौलपुर के मनियां क्षेत्र में जंगल में मिला नवजात शिशु, ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने सुरक्षित पहुंचाया
धौलपुर के मनियां उपखंड क्षेत्र में जंगल में नवजात शिशु मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया। मामले की जांच जारी है; शिशु की पहचान और परिजनों से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। - सैंपऊ में व्यापारी भाइयों पर चाकू से हमला और लूट का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
धौलपुर के सैंपऊ में दो परचून व्यवसायी भाइयों पर चाकू से हमला कर नकदी से भरा बैग लूटने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। - धौलपुर की छह पंचायत समितियों में प्रधान चुने गए, कांग्रेस ने चार और भाजपा ने दो समितियों में हासिल की कमान
धौलपुर जिले की छह पंचायत समितियों में 27 नवंबर को प्रधान पद के चुनाव हुए। उपलब्ध परिणामों के अनुसार बसेड़ी, धौलपुर और राजाखेड़ा में कांग्रेस, जबकि बाड़ी और सैंपऊ में भाजपा के प्रधान चुने गए; सरमथुरा में कांग्रेस की मुस्कान निर्वाचित हुईं।













Comments (0)