Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

राजस्थान मिशन 2030 कार्मिकों, विद्यार्थियों, प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित विजन दस्तावेज -2030 के संदर्भ में प्राप्त किये सुझाव

राजस्थान मिशन 2030 कार्मिकों, विद्यार्थियों, प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित विजन दस्तावेज -2030 के संदर्भ में प्राप्त किये सुझाव Dholpur
View story

राजस्थान मिशन 2030 कार्मिकों, विद्यार्थियों, प्रबुद्धजनों के साथ बैठक आयोजित विजन दस्तावेज -2030 के संदर्भ में प्राप्त किये सुझाव

धौलपुर। राजस्थान को देश का अव्वल प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान मिशन-2030 का आगाज किया गया है जिला कलक्टर ने नगर परिषद ऑडिटोरियम में कार्मिकों, प्रबुद्धजनों, विद्यार्थियों, युवाओं के साथ बैठक आयोजित कर विजन दस्तावेज -2030 के संदर्भ में सुझाव प्राप्त किये गये।जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने एवं राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के उद्देश्य से विकसित राजस्थान हेतु विजन दस्तावेज 2030 तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्मिकों के लिये खुला मंच है इसके तहत बेहतर से बेहतर सुझाव दें। कार्मिक पेपरलेस प्रणाली एवं सेवा नियमों के बारे में नई कार्य योजना के तहत किस प्रकार से राज्य को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाये इस पर अपने सुझाव व विचार सॉफ्ट कॉपी के माध्यम से अपने विभागीय अधिकारी के माध्यम से भिजवा सकते है। जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान मिशन 2030 अभियान में सुझाव हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट https:@@mission2030-rajasthan-gov-in पर भी ऑनलाइन 30 सितम्बर तक अपने सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा राज्य कार्मिकों के हित एवं भर्तियों के सम्बंध में उठाये गये कदमों एवं युवा वर्ग के हित में किये गये प्रयासों व प्रगति का विवरण पीपीटी के माध्यम से विस्तृत रूप से जानकारी दी। परामर्श सैशन के दौरान ऑफिस ऑटोमेशन, पेपरलेस ऑफिस, प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम, कार्मिकों के कार्यकाल में स्थायित्व, विभागों में विषय विशेषज्ञों का प्रावधान एवं सेवा नियमों की संख्या में कमी विषय पर चर्चा कर सुझाव प्राप्त किये गये। बैठक में उपखण्ड अधिकारी मनीष कुमार जाटव, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य एस.के. जैन, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास भूपेश गर्ग अधीक्षण अभियन्ता जल संसाधन डीके अग्रवाल बाबूलाल त्यागी, सहायक निदेशक नरेन्द्र गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी राघवेन्द्र सिंह, अशोक उपाध्याय एवं सीपीओ मनोज कुमार सिंघल ने भी राजस्थान मिशन 2030 के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने सुझाव दिये। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कोई युवा साथी कॉलेज में प्रवेश लेने के उपरांत डिग्री प्राप्त कर राजकीय सेवा को इस प्रकार से प्राप्त कर सकते है उसके बारे में अपने विचार एवं सुझाव दें। युवा वर्ग एवं विद्यार्थियों से भर्ती प्रक्रिया में सुधार, भर्तियों में आईटी सम्बंधी प्रयोगों में सुधार,भर्तियों को समयबद्ध तरीके से आयोजित करने एवं भर्तियों में लगने वाले समय को कम से कम करने के विषय पर सुझाव प्राप्त किये गये।
उक्त विषयों पर राजकीय स्नातक महाविद्यालय की बी.ए.थर्ड ईयर की विद्यार्थी विभीषण गहलोत, एम.ए.फाईनल के चतुर सिंह, बी.एस.सी थर्ड ईयर की विद्यार्थी सनी सक्सेना, पी.जी. कॉलेज से एम.ए. फाइनल के विद्यार्थी सत्य प्रकाश,अजय कुमार, बी.ए. सैकंड ईअर के विद्यार्थी सुनील राजपूत ने एग्जाम की तारीख पहले से निर्धारित करने, टैक्नोलोजी विकसित करने, प्राईवेसी के लिए साईबर सिक्योरिटी, भर्ती प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने, जॉब ऑरियेन्टेड कोर्से को बढ़ावा देने, सभी विश्वविद्यालयों में परीक्षा का समय समान रखने, नेट, सेट आदि के लिए फाउण्डेशन कोर्स महाविद्यालय में ही सर्जित करने एवं मेंटल हेल्थ के लिए कांउसलिंग उपलब्ध करवाने जैसे सुझाव दिये साथ ही प्राचार्य एवं अध्यापकों ने भी अपने सुझाव रखे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *