चकोली संस्था का वार्षिक समारोह 5 सितंबर को

चकोली संस्था का वार्षिक समारोह 5 सितंबर को

चकोली संस्था का वार्षिक समारोह 5 सितंबर को

धौलपुर । चकोली शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास समिति धौलपुर द्वारा प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर दी जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर विद्यार्थियों का साक्षात्कार स्थानीय गौरव होटल में आयोजित किया गया । जिसमें चयन समिति द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों का 5 सितंबर को वार्षिक उत्सव के दौरान आयोजित होने वाली छात्रवृत्ति के लिए चयन किया गया। सबसे अधिक विद्यार्थियों ने
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया जिनके साक्षात्कार के द्वारा चयन किया जाएगा।समिति कोषाध्यक्ष गौरव वर्ग में बताया कि इस वर्ष समिति का 25 वां वार्षिक उत्सव है । समिति इस वर्ष छात्रवृत्ति में भी वृद्धि कर रही है समिति का प्रयास है अधिक से अधिक विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा सके। इस अवसर पर समिति संरक्षक सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि उनके पिताजी स्वर्गीय डॉ एपी शर्मा ने एक सपना देखा था कि धौलपुर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश का नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र का सिरमौर बने । जिसके लिए उन्होंने आज से 25 वर्ष पूर्व एक शुरुआत की जिसके अंतर्गत उनके द्वारा दो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई थी । जो कि अब बढ़कर 30 विद्यार्थियों तक जा पहुंची है । वर्तमान में₹7000 प्रति छात्र देने का समिति प्रयास कर रही है।
चकोली संस्था उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से संभल प्रदान करने वाली प्रदेश की पहली संस्था है जो की नियमित उच्च शिक्षा के लिए जरूरतमंद होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अतुल कुमार भार्गव, चंद्र मोहन पाराशर, सचिव राजेंद्र सिंह राजोरिया ,अनिल मिश्रा व रंजीत दिवाकर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *