Sunday, 29 November 2026
Breaking
भारत में AI इंफरेंस सेवा के लिए E2E Networks का Blaze प्लेटफॉर्म, एक API से कई ओपन मॉडल तक पहुंच Google DeepMind प्रमुख ने AI क्षमता में तेज प्रगति का श्रेय सेल्फ-इम्प्रूवमेंट को दिया, मानव निगरानी पर भी जोर सऊदी अरब में मिसाइल अवरोधन का दावा, हूती समूह ने रियाद हवाई अड्डे और ऊर्जा ठिकानों पर हमले की बात कही अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में स्कूल के पास विस्फोट, 10 लोगों की मौत और 110 घायल; बच्चों पर भारी असर महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद में टकराव के आसार, सरकार के प्रस्ताव पर दलों के बीच समर्थन-विरोध लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव पर संसद का विशेष सत्र, परिसीमन विधेयक 30 नवंबर को पेश होने की तैयारी वित्त मंत्रालय ने आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत बताए, महंगाई पर पश्चिम एशिया और अल नीनो का जोखिम

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित New Update
Photo by Imad Clicks on <a href="https://www.pexels.com/photo/a-doctor-examining-patients-eye-14558556/" rel="nofollow">Pexels.com</a>
View story

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

धौलपुर। जिला अग्रवाल युवा महासंघ धौलपुर एवं अग्रवाल युवा मंडल कोठी धौलपुर के तत्वावधान में होने वाले विशाल नि:शुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर की तैयारियों को लेकर युवा जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक मे जिला अध्यक्ष कपिल अग्रवाल ने बताया कि चिकित्सा परामर्श शिविर 27 अप्रैल गुरुवार को अग्रसेन सेवा सदन धौलपुर मे सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसके सफल आयोजन के लिए जिला अग्रवाल युवा महासंघ के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है।जिला युवा महामंत्री शैंकी गोयल ने बताया कि निःशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर मे अधिक से अधिक लोगो को लाभ दिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिए सभी पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
जिला मीडिया प्रभारी रवि गोयल ने बताया कि शिविर के दौरान सिद्धम हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टर नाक, कान, गला ,रोग विशेषज्ञ डॉ ऋषभ जैन निशुल्क परामर्श देकर दवाई वितरित करेंगे।युवा अध्यक्ष हनी अग्रवाल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन 27 अप्रैल गुरुवार सुबह 08 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री अग्रसेन सेवा सदन धौलपुर मे ही किए जायेंगे।

Comments (0)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *